देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की और संगठन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।
सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों, सरकार द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णयों तथा सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। सीएम धामी ने जेपी नड्डा को अप्रैल माह से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित भी किया।
JP Nadda, Cm dhami,,



