देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। डॉ. रावत ने बताया कि 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाली उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि राज्य में नकलविहीन परीक्षाएं सुनिश्चित करने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल पूर्णतया प्रतिबंधित करने, विभिन्न स्तरों पर उडनदस्तों की तैनाती करने के साथ ही अतिरिक्त सतर्कता बरतने को भी अधिकारियों को कहा गया है। इसके साथ ही तीन बार से अधिक संवेदनशील श्रेणी में रहे परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जायेगी ताकि नकलविहीन परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।
Uttarakhand board exams2023,,,



