देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): शहरी विकास और आवास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत सितारगंज उकरौली में 1168 ई.डब्ल्यू.एस. आवास के लाभार्थियों को आवास आवंटन किये। उन्होंने बताया कि आज कुल 394 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए गये।
उन्होंने कहा कि आवास विभाग उत्तराखण्ड द्वारा केन्द्र सरकार से स्वीकृति के उपरान्त 21 परियोजना में 17 हजार 304 आवास बनाये जाने पर कार्य किया जा रहा है। विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा कुल 5 परियोजनाओं में 3 हजार 104 ई0डब्ल्यू0एस0 आवासीय इकाईयां प्रस्तावित है। जबकि परिषद् द्वारा कुल 16 परियोजनाओं में 14 हजार 200 आवास प्रस्तावित हैं। 1168 ईडब्ल्यूएस आवास के लाभार्थियों को लॉटरी के माध्यम से मकान के प्रपत्र सौंपे गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री व सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित रहे।
PM Awas Yojana Urban,,,



