देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश महिलाओं के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश में महिला सशक्तिकरण पर निरंतर ध्यान दिया गया है। पीएम मोदी ने आज महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बजट उपरांत वेबिनार को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही।
प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए इस वर्ष के बजट में सरकार की घोषणाओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस साल का बजट महिलाओं के नेतृत्व में विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को और प्रोत्साहन देगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना के अन्तर्गत महिलाओं को साढ़े सात प्रतिशत ब्याज मिलेगा। प्रधानमंत्री ने श्री अन्न यानि मोटा अनाज के प्रचार में महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका का भी उल्लेख किया।
PM Modi,leadership of women,,



