भारतीय बाजार इस साल चीन को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा: वाॅलमार्ट .

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय रीटेल समूह वाॅलमार्ट ने विश्वास जताया है कि भारतीय बाजार इस साल चीन को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। वाॅलमार्ट के सी.एफ.ओ जाॅन डेविड ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि भारत इस वर्ष चीन को पछाड़ देगा।

कम्पनी के संस्थागत निवेशकों के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए वाॅलमार्ट के सी.एफ.ओ ने तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार का जिक्र किया। भारत का ई-काॅमर्स व्यवसाय 2022 में लगभग 50 अरब डाॅलर का था। इसके 2027 तक 150 से 170 अरब डाॅलर के हो जाने की उम्मीद है।

Walmart,,,