देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): आज जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत रामनगर नैनीताल में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे।
मण्डलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने मेहमानों का पंतनगर पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर कुमाऊँनी परिधानों में सुशोभित सांस्कृतिक टीम द्वारा तिलक लगाकर, पहाड़ी टोपी, पटका, तुलसी माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रतिनिधियों को स्थानीय उत्पादों से परिचित कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
#RamnagarG-20conference,#G20Summit,#g20ramnagar,#g20indiasummit, ,



