WPL की पहली चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया.

WPL: क्रिकेट में मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच जीत लिया है। उन्होंने कल शाम मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया। 

मुंबई इंडियंस को जीत के लिये 132 रन चाहिए थे और उसने 19 ओवर और 3 गेंदों में 3 विकेट खोकर 134 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस की ओर से नैट साइवर-ब्रंट सबसे ज्यादा नाबाद 60 रन बनाने वाली खिलाड़ी रही। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने सर्वाधिक 35 रन बनाए और उसके बाद राधा यादव ने 27 रनों का योगदान दिया।

#WPL2023,#Mumbai India,# Delhi Capitals,ns,,