ISRO: भारत के LVM-3 M-3 उपग्रह सहित वेब इंडिया-2 मिशन के 36 उपग्रहों का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आज सुबह 9 बजे सफल प्रक्षेपण किया गया।
तिरूववंतपुरम, लखनऊ और बेंगलूरू स्थित केन्द्रों के साथ-साथ अंटार्कटिका में स्थित केन्द्र से इसके डेटा पर निगरानी रखी जा रही है। सफल प्रक्षेपण के बाद, इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा कि वन वेब इंडिया-2 श्रेणी के पहले 16 उपग्रहों को निर्धारित योजना के अनुसार तय कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।
शेष 20 उपग्रहों को भी जल्द ही निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सफल मिशन था और इस प्रक्षेपण में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इसरो भविष्य में इस प्रकार के और मिशन अंतरिक्ष में भेजेगा।
सोमनाथ ने कहा कि इन मिशनों में क्रायोजेनिक इंजन का उपयोग किया गया था और गगनयान मिशन में भी इन्हीं इंजन का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसरो अप्रैल में एक और व्यावसायिक प्रक्षेपण यान अंतरिक्ष में भेजेगा। सोमनाथ ने इसरो के प्रयासों के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
#ISRO,#LVM3 M-3 rocket,,



