केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित से संचालित करने को लेकर तैयारियों का लिया जायजा .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। 

इसके लिए उन्होंने चंद्रापुरी से गौरीकुंड घोड़ा-पड़ाव तक के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, डीडीएमए, सुलभ, पेयजल, विद्युत आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके स्तर से यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं के अंतर्गत जो भी मरम्मत व निर्माण कार्य होने हैं, उन्हें हर हाल में 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने चंद्रापुरी में अधिग्रहीत दुकानों के तत्काल ध्वस्तीकरण के राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

#KedarnathDhamYatra,,