देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत आशारोड़ी क्षेत्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने डाटकाली मंदिर के निकट एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य और टनल का भी जायजा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री नेे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्ता का ध्यान रखने के साथ ही कार्य में तेजी लाते हुए इन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उत्तराखण्ड में होने वाले कार्यों के लिए रात्रि में भी अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेसवे पर कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मार्च-2024 तक एक्सप्रेसवे के कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।



