आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़-बकरियों की मौत .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तरकाशी के डुंडा विकासखंड क्षेत्रांतर्गत खट्टू गांव में शनिवार रात आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। ये भेड़-बकरियों ऋषिकेश से चुगान के लिए डुंडा क्षेत्र में लाई जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हो गई। 

आपदा प्रबंधन केंद्र के उत्तरकाशी स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार सुबह मुख्यालय से एसडीआरएफ के जवान और पशु चिकित्सकों की टीम मौके के लिए रवाना की गई। भेड़-बकरी पालक उत्तरकाशी के ही भटवाड़ी ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत बारसू गांव का निवासी बताया गया है।
 

Uttarkashi,,