खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग के साथ अधिकारियों की बैठक,गेहूं का समर्थन मूल्य 2 हजार 125 रुपये होगा .

देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश में रबी खरीद का सत्र 01 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक रहेगा। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2 हजार 125 रुपये प्रति कुन्तल रखा गया है। रबी फसलों की खरीद को लेकर खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग समेत विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। 

उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े इसके लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को अपने खाद्य पदार्थों को कम मूल्य पर न बेचना पड़े, इसके लिए क्रय केन्द्रों को नामित किया जाए। 

प्रदेश में 02 लाख 20 हजार मीट्रिक टन की भण्डारण क्षमता है। खाद्य मंत्री ने कहा कि एफसीआई, सहकारिता, कृषि, यूपीसीयू, नेफेड ने प्रदेश में क्रय केन्द्र खोले हैं। यहां किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा।