देहरादून/भराड़ीसैंण(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश सरकार ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और विस्थापन के लिए बजट में एक हजार करोड़ का प्रावधान किया है। गैरसैंण में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पेश बजट में जी-20 के लिए 100 करोड़ प्रावधान किया गया। इसके अलावा धामी सरकार ने सबसे ज्यादा बड़ा हिस्सा लगभग 10 हजार 459 करोड शिक्षा पर खर्च करेगी। स्वास्थ्य सेवाओं पर 4 हजार 217 करोड़ खर्च किया जाएगा।
इसके अलावा समाज कल्याण, महिला बाल कल्याण पर 2 हजार 850.24 करोड़ खर्च करने का प्रावधान किया गया है। जबकि नंदा गौरा योजना के लिए 282 दशमलव 5 करोड़ का बजट रखा गया है। सरकार ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए बजट में 215 करोड़ की व्यवस्था की है। स्वरोजगार और रोजगार के लिए विशेष प्रावधान किया है।
Joshimath disaster affected,bharadisain,,



