नंदा नगर(हिल न्यूज़ लाइव): कुरूड से 5 सितंबर से नंदा देवी बड़ी जात यात्रा का शुभारंभ हो चुका है, सिद्धपीठ कुरूड़ में श्रद्धालुओं ने नंदा देवी के दर्शन के साथ हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में नंदा देवी की डोली को कैलाश के लिए विदा किया गया, यह यात्रा 12 वर्षों में होती है, इस बार भी यात्रा शुरू हो गई है, इससे पहले सिद्धपीठ कुरूड में 3 सितंबर से 5 सितंबर तक कुरूड़ में भव्य मेले का आयोजन हुआ, 5 सितंबर को सिद्धपीठ कुरूड़ से नंदा देवी की डोली पहले पड़ाव चरबंग गांव पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने नंदा देवी के दर्शन पूजन किया। बडी जात यात्रा 20 से 21 दिनों की पैदल यात्रा के साथ होमकुंड में पहुंचेगी।
#NandaDeviBadiJaatYatra2026,,,,



