SIR कार्य में जुटे BLO के साथ हुई अभद्रता मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपनाया सख्त रूख .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): जनपद देहरादून में SIR कार्य में जुटे BLO के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रूख अपनाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर किसी BLO के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता जैसे मामले सामने आते हैं तो उस पर कड़ा एक्शन लिया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में SIR का कार्य गतिमान है। ऐसे में BLOs कठिन परिश्रम के साथ इस कार्य को कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि BLO के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता जैसे मामले फील्ड स्टाफ के मनोबल को गिराने का कार्य करते हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि सभी नागरिक, SIR अभियान में तैनात BLOs और फील्ड स्टाफ का सहयोग करें ।