देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): 13 जून को आईएमए की पासिंग आउट परेड़ होगी, कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगी। इस दौरान यातायात प्लान :-13/6/2026 को प्रातः 05:00 से 12:00 बजे तक।
1- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
2- बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जायेगा।
3-प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट से अन्दर मीठी बेरी गेट से रांघडवाला से शहर की ओर भेजा किया जायेगा।
4- सेलाकुई/भाऊवाला से आने वाले समस्त भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा।
5- देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा।



