उत्तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश के चलते 10 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल सोमवार 20 जुलाई को जनपद देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ ऊधम सिंह नगर, टिहरी, अल्मोड़ा और चमोली में  कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।  

मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया।

प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिलों के अनुसार अलर्ट की स्थिति नीचे दी गई है।

रेड अलर्ट (अत्यंत भारी वर्षा): देहरादून, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल। इन जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
 

ऑरेंज अलर्ट (बहुत भारी वर्षा): नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल।
 

येलो अलर्ट (भारी बारिश और बिजली चमकना): रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़।