उत्तराखण्ड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची, पांच मीट्रिक टन मछलियां हुई सप्लाई  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव):  उत्तराखण्ड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार के सहयोग से नेपाल को पांच मीट्रिक टन मछलियां सप्लाई की हैं। 

इस संबंध में धामी सरकार की नीति से सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगे हैं।  राज्य में मत्स्य क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2022 तक जहां राज्य में मात्र 10,011 मत्स्य पालक थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 15,657 हो गई है। इनमें 3,584 महिला मत्स्य पालक शामिल हैं। 

मत्स्य क्षेत्र वर्तमान में राज्य की अर्थव्यवस्था के तीव्र गति से विकसित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में से एक बन चुका है।  प्रेस काॅफ्रेंस में निदेशक मत्स्य श्री चंद्र सिंह धर्मशक्तू भी उपस्थित रहे।