देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए आज छत्तीसगढ़ पहुंचे। मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ समृद्ध संस्कृति, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और लोक परंपराओं से पोषित पवित्र भूमि है। उन्होंने अपने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया है।



