मुख्यमंत्री धामी से कई नेताओं ने की मुलाक़ात, विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद नरेश बंसल, विधायक आशा नौटियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, ने मुलाक़ात की। इस दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।