मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से अभिनेता अनंग देसाई एवं अभिनेत्री निधि बिष्ट ने की भेंट, प्रदेश में फिल्म शूटिंग पर की चर्चा.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर सुप्रसिद्ध अभिनेता अनंग देसाई एवं अभिनेत्री निधि बिष्ट ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ प्रदेश की नई फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म शूटिंग की असीमित संभावनाओं पर विशेष चर्चा की।