श्री बदरीनाथ धाम के कपाट विधि विधान और वैदिक मन्त्रोचार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज पूरे विधि विधान और वैदिक मन्त्रोचार के साथ प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल और अखंड ज्योत के दर्शन किए।