विश्वप्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थल औली में आयोजित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर कार्निवाल का समापन .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चमोली की विश्वप्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थली औली में आयोजित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर कार्निवाल 2026 का भव्य और गरिमामय समापन हो गया। 13 फरवरी से बर्फ से आच्छादित ढलानों पर देशभर से आए खिलाड़ियों ने रोमांच, तकनीकी दक्षता और खेल भावना का अद्भुत प्रदर्शन किया।