India Win T20 World Cup 2026: भारत बना टी20 विश्व कप विजेता, न्यूजीलैंड को हराया, सूर्या सेना ने रचा इतिहास.

T20 World Cup 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए। इतने बड़े स्कोर के सामने न्यूजीलैंड की बैटिंग नहीं चली और टीम इंडिया ने 96 रनों की बड़ी जीत मिली।

भारत के लिए टॉप-3 बल्लेबाजों ने विस्फोटक बैटिंग की। संजू सैमसन ने 46 गेंद पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। 21 गेंद पर अभिषेक शर्मा ने 52 जबकि 25 गेंद पर ईशान किशन ने 54 रन ठोके।