कैबिनेट बैठक में मंत्रीमंडल ने विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत अन्य लोगों के निधन पर दुःख व्यक्त किया .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में मंत्रीमंडल ने विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत अन्य लोगों के निधन पर दुख व्यक्त किया। कैबिनेट ने इस हृदयविदारक घटना में मृत हुए उप मुख्यमंत्री अजित पवार व अन्य लोगों की आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा।