देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है, 27 जनवरी 2026 को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत उत्तराखण्ड के औली, चकराता, रूद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ, बागेश्वर, अल्मोड़ा नैनीताल में बारिश और बर्फबारी हो रही है, मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, इन जिलों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 2500 मीटर या फिर उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, साथ ही राज्य के गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है. साथ ही, 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
29 जनवरी को उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश और 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. 30 जनवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश और 2800 मीटर तक या फिर उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
31 जनवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश और 2800 मीटर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 फरवरी से 2 फरवरी तक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है और 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
#UttarakhandSnowfall, #auliSnowfall, #Nainitalsnowfall,#chakratasnowfall,#mussooriesnowfall,#nainitalweather,#choptatempreture,#auliweather,aulitempreture,#kashmirsnowfall,,



