देहरादून/दिल्ली(हिल न्यूज़ लाइव): केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा की गई है।
पुरस्कार पाने वालों में उन्नीस महिलाएं हैं, जबकि इस लिस्ट में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
#PadmaAwards2026,, Republic Day,,



