देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शुक्रवार 13 फरवरी को राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों को तबादले किए, राज्य सरकार ने IPS और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कुल 20 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है, देहरादून और हरिद्वार जिले के SSP
का तबादला किया गया है।
वर्तमान में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को देहरादून एसएसपी पद से हटाकर एसएसपी STF (स्पेशल टास्क फोर्स) सौंपा गया है, बीते 16 दिनों के अंदर 5 हत्याओं हुई थी, अजय सिंह के स्थान पर अब आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल देहरादून कप्तान बनाया गया है। डोबाल फिलहाल हरिद्वार एसएसपी पद पर तैनात हैं, वहीं, डोबाल की जगह नवनीत भुल्लर अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे, नवनीत भुल्लर अब तक एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी देख रहे थे।
मणिकांत मिश्रा को उधम सिंह नगर एसएसपी पद से हटाकर अब पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है, मणिकांत मिश्रा की जगह अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है। अजय गणपति कुम्भार फिलहाल चंपावत के एसपी है, उनकी जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया है. रेखा यादव वर्तमान में पिथौरागढ़ की एसपी थी, रेखा यादव की जगह अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ को एसपी बनाया गया है।
चंद्रशेखर घोड़के को बागेश्वर से हटाकर अल्मोड़ा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं चंद्रशेखर आर धोड़के को अल्मोड़ा का एसएसपी बनाया है. इसके अलावा हरिद्वार के एसपी क्राइम और ट्रैफिक जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर बनाया है, निहारिका तोमर को एसपी रुद्रप्रयाग बनाया है। जितेंद्र चौधरी को उधम सिंह नगर में अपराध एवं यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। निशा यादव को हरिद्वार में अपराध एवं यातायात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।



