देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलते ही पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। मैदानों में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल, चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून,पिथौरागढ़ और बागेश्वर में दिनांक 24 जनवरी, 2026 (शनिवार) को समस्त शासकीय, अशासकीय/ निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

#snowfallnuttarakhand,#barfbari,,,



