नंदानगर में हुई बड़ी महापंचायत, इस साल 2026 में ही होगी ऐतिहासिक नंदा राजजात, नंदा देवी की बड़ी जात नाम से होगा आयोजन .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): इस साल 2026 में ही होगी नंदा राजजात यात्रा, इस बार नंदा की बड़ी जात नाम से आयोजन होगा, अगस्त-सितंबर में होने वाली ऐतिहासिक यात्रा नंदा राजजात को लेकर नंदानगर विकासखंड में बडी महापंचायत हुई। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि बसंत पंचमी के अवसर पर दीनपटा निकाला जाएगा।  

महापंचायत का कहना है कि आगामी अगस्त-सितंबर में होने वाली नंदा देवी बड़ीजात यात्रा आयोजन सिद्धपीठ नंदा देवी मंदिर कुरुड़ से होगी। 

आगामी अगस्त-सितंबर में होने वाली नंदा देवी बड़ीजात यात्रा को सफल, पारंपरिक और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। महापंचायत में उपस्थित समिति और विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिनिधियों ने कहा कि नंदा देवी बड़ीजात केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, लोक आस्था और परंपराओं का प्रतीक है, जिसे उसकी मूल भावना के अनुरूप ही संपन्न किया जाना आवश्यक है।

इस महापंचायत में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, मंदिर समिति के पदाधिकारी, दशोली बधाण से पहुंचे प्रतिनिधि, महिला मंगल दल और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।