तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट पूर्वाह्न 11.30 बजे शीतकाल के लिए हुए बंद .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज पूर्वाह्न 11.30 बजे शीतकाल हेतु बंद हो गये हैं। कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली ने प्रथम पड़ाव चोपता के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था तथा पांच सौ से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के वहां मौजूद रहे।