देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ISBT देहरादून का औचक निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन का लिया जायजा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ISBT परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान दिया तथा यात्रियों से संवाद कर उनके फीडबैक और सुझाव लिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आईएसबीटी में स्वछता का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही बस यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी एवं निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, पेयजल, शौचालय और अन्य यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि आमजन को हर स्तर पर सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।



