उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 44 IAS, IFS और PCS अफसरों के तबादले, पांच जिलों के डीएम भी बदले .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया। आईएएस, आईएफएस, पीसीएस व सचिवालय सेवा के 44 अधिकारियों का कार्यभार बदला गया है। आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल व गौरव कुमार को डीएम चमोली की जिम्मेदारी दी गई है। 

रविवार को कार्मिक विभाग ने अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल के आदेश जारी कर दिए। 

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना को हटाकर उन्हें महानिदेशक कृषि एवं उद्यान विभाग व अपर सचिव नियोजन का कार्यभार दिया गया। उनके साथ ही अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता ललित मोहन रयाल को नैनीताल का डीएम बनाया गया है। 

आईएएस संदीप तिवारी को डीएम चमोली के पद से हटाकर समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया है। 
अपर सचिव शहरी विकास गौरव कुमार को डीएम चमोली की जिम्मेदारी दी गई है। 
डीएम बागेश्वर आशीष कुमार भटगांई को पिथौरागढ़ का डीएम बनाया है। 
मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर का डीएम  
रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को अल्मोड़ा का डीएम बनाया है। 

iasias

#iastransferinuttarakhand,,