सी पी राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्‍ट्रपति,  752 वैध मतों में से राधाकृष्णन को 452 वोट मिले.

नई दिल्ली:  सी पी राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्‍ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के प्रत्‍याशी और महाराष्ट्र के गवर्नर राधाकृष्‍णन ने आई.एन.डी.आई. ए  गठबंधन के प्रत्‍याशी और सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया।

 उपराष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के बाद राज्यसभा के महासचिव और रिटर्निंग ऑफिसर पी सी मोदी ने इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि कुल 781 मतदाता सांसदों में से 767 सांसदों ने मतदान किया।

 पी सी मोदी ने बताया कि 767 मतों में से 752 वैध पाए गए और 15 मत अमान्य घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि नए संसद भवन में हुए मतदान में 752 वैध मतों में से राधाकृष्णन को 452 वोट मिले। बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। 

उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका दीर्घ सार्वजनिक जीवन, आदर्श नेतृत्व और सेवा-भाव भारत के लोकतंत्र को मजबूती देगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर आपका अनुभव सशक्त राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। 

#CPRadhakrishnan,,