उत्तरकाशी नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि से नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए.

देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि से नुकसान की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के दल प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो चुके हैं। 

मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तुरंत पहुंचाने तथा हर संभव मदद में किसी भी प्रकार की देरी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।