देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार 23 सितंबर को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी है, मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड राज्य में महक क्रांति नीति तैयार करने को मंजूरी दी है।
महक क्रांति नीति सौगंध पौधा केंद्र की ओर से लगातार रिसर्च किया जा रहा है, साथ ही हाल ही में सौगंध पौधा केंद्र की ओर से तिमरु से परफ्यूम भी तैयार किया गया जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी अधिक पसंद आया था।
महक क्रांति नीति के पहले चरण में अगले 10 साल यानी 2026 से 2036 तक के सशक्त उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए तैयार किया जाएगा. यही नहीं उत्तराखंड राज्य में सगन्ध खेती को बढ़ावा देने के लिए अच्छी खासी सब्सिडी का भी प्रावधान किया जाएगा. राज्य में सगंध फसलों के पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना करना, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सगन्ध उत्पादों के लिए उत्तराखण्ड ब्रांड को स्थापित करना है।



