देहरादून(हिल न्यूज लाइव): उत्तराखंड के जनपद चमोली के नंदानगर में में बुधवार रात को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है, नंदानगर के कंुतूरी लगा फाली में फटा, बादल फटने से कई लोग बेघर हो गए हैं, चमोली में भीषण वर्षा के कारण नदी-नालों में आए उफान और मलबे ने 30 से ज्यादा घरों को चपेट में ले लिया। 10 से ज्यादा लोग लापता हैं, दो को बचा लिया गया है। 200 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं ।
नंदानगर तहसील के धुर्मा गावं मे भी भारी वर्षा के कारण पांच भवनों की छति की सुचना प्राप्त हुई है जनहानि नहीं है मोक्ष नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।
कुंतरी लगा फाली में लापता लोग
कुंवर सिंह s/बलवंत सिंह (उम्र लगभग 42)
कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38)
विकास पुत्र कुंवर सिंह (उम्र 10)
विशाल पुत्र कुंवर सिंह (उम्र 09)
नरेन्द्र सिंह s/o कुताल सिंह (40)
जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम(70)
भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद (65)
देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65)
नंदानगर के गांव धुर्मा में दो लोगों के लापता होने की सूचना है।
गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र75)
ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 38)



