उत्तराखण्ड के कई क्षेत्रों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने सभी से सावधानी बरतने की अपील की    .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार व रविवार को तेज बारिश की संभावना है,  देहरादून और टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

अगर बात करें आने वाले दिनों की तो 18 सितंबर तक प्रदेशभर में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।