मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को हुई। कैबिनेट बैठक में 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद प्रेसवार्ता को महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी ने प्रेस को संबोधित किया।

देहरादून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड का गठन किया गया।

पशुपालन विभाग के अंतर्गत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी दी गई है। यह योजना राज्य के 9 पर्वतीय जिलों के लिए लागू होगी। इसके तहत 2 करोड़ 25 लाख 85 हजार रुपये सब्सिडी के रूप में दिए जाएंगे।

उच्च न्यायालय अधिष्ठान कार्यालय में दो अधिवक्ताओं के पदों का सृजन किया गया।

इसके अलावा वरिष्ठ प्रमुख, निजी सचिव और आशुलिपिक के पदों पर भी स्वीकृति दी गई।

यूएस नगर जिले में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित की गई।

महानिदेशक सूचना कहा कि सरकार का निर्णय प्रदेश के विकास, यातायात सुधार और पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों-पशुपालकों को लाभ मिलेगा।