देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है, मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा जिले में सभी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 वीं तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 और 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है, जिसके तहत शासकीय, गैर शासकीय और निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।
चमोली, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल के लिए अलर्ट जारी किया गया है, और 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उत्तरकाशी, पिथौरागढ, अल्मोड़ा, चंपावत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, बागेश्वर जिले में एक दिन, 13 अगस्त को अवकाश रहेगा, चमोली जनपद के सभी विद्यालयों (कक्षा 1-12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 और 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।
इसके साथ ही अल्मोड़ा जनपद के सभी (कक्षा 1 से 12वीं तक) विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 और 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।



