देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): 01 सितम्बर को मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के लिए पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है तो कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट और वहीं कई जिले ऑरेंज अलर्ट में रखे गए हैं।
प्रदेश के जनपद बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार,नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर के अलग-अलग स्थानों यथा- मसूरी, ऋषिकेश, काशीपुर, कपकोट, लक्सर, रूड़की, लोहाघाट, चकराता, कोटद्वार, रामनगर, लैंसडाउन, खटीमा,चंबा, घनसाली तथा इनके आस पास वाले क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा / बिजली के साथ तूफान / बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा होने की संभावना है।
चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पौड़ी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार जनपद पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी ,पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। जिसके मद्देनजर इन सभी 10 जनपदों में 2 सितम्बर (मंगलवार) को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।



