उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी,  कई जिलों में कल स्कूल,आंगनबाडी केंद्र बंद, सतर्क रहें  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटों में दिनांक 31 अगस्त 2025, 12:51 PM से  01 सितंबर 2025, 12:51 PM तक) चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, कोटद्वार, मसूरी, खटीमा, श्रीनगर, चकराता, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, विकासनगर, देवप्रयाग  तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश/तूफान/बिजली गिरने/बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना है। 

प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति के लिए डायल नंबर जारी किए हैं- 112, 1070, 1077 

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके मद्देनजर जनपद टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, पौड़ी, देहरादून में 1 सितम्बर अर्थात सोमवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। 

सभी जिलों को अलर्ट किया गया है, बाकी  जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, सभी जिलों के डीएम को एडवाइजरी जारी की गई है।