कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, तीन जिलों के स्कूलों में छुट्टी के आदेश .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): भारी वर्षा के दृष्टिगत कल दिनांक 30 अगस्त (शनिवार) को बागेश्वर जनपद में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे।

वहीं रुद्रप्रयाग जनपद में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। 

भारी वर्षा के दृष्टिगत कल दिनांक 30 अगस्त (शनिवार) को उत्तरकाशी जनपद में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे।

देहरादून,रूद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट अनुसार दिनांक 29/08/2025, (12:46 PM से 30/08/ 2025, 12:46 PM तक) को जनपद बागेश्वर, चमोली, देहरादून और रुद्रप्रयाग के चकराता, डोईवाला, बदरीनाथ, केदारनाथ, सोनप्रयाग, ज्योर्तिमठ, थराली, कपकोट, विकासनगर तथा इनके आस पास के क्षेत्रों मे भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज/बिजली गिरने और बहुत तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश होने की संभावना है। 

अगले 24 घंटों में (ऑरेंज अलर्ट दिनांक 29/08/2025, 12:46 PM से 30/08/ 2025, 12:46 PM तक) जनपद चंपावत, हरिद्वार, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी के रूड़की, लक्सर, गंगोत्री, पुरोला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, लोहाघाट, काशीपुर, खटीमा, किच्छा तथा इनके आस पास के क्षेत्रों मे भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज/बिजली गिरने और बहुत तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश होने की संभावना है।