मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 28 अगस्त को इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मौसम विभाग की ओर से 28-29 अगस्त को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भारी बारिश की चेतावनी पर्वतीय जिलों के लिए है। जबकि अन्य जिलों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद चमोली में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों 28 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।  

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 27 अगस्त को जारी पूर्वानुमान में जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना जताई है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपर जिलाधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली ने आदेश जारी किया। 

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देश दिए गए हैं कि जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। 

गुरुवार 28 अगस्त को देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और बागेश्वर इन चार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है. इनके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की बात कही गई है।  

29 अगस्त देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में इस दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है. इस दिन मैदानी जिलों में भी बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है।  

school