मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी, दो जिलों में आंगनबाड़ी व विद्यालयों में छुट्टी के आदेश .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड में रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है, इसी बीच मौसम विज्ञान देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कुछ जिलों में भारी बारिश के मद्देनजर चेतावनी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार जनपद चमोली और उत्तरकाशी में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके मद्देनजर उत्तरकाशी जनपद में 25 अगस्त अर्थात सोमवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। 

मौसम विभाग ओर से चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,  टिहरी और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश की आशंका जताई है, कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश भी होने की संभावना है।  बागेश्वर जनपद में 25 अगस्त अर्थात सोमवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

इसके अलावा 26, 27, 28 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।  

chamoliuki