कल से गैरसैंण में उत्तराखण्ड विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरूआत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे भराड़ीसैंण .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए गैरसैंण (भराड़ीसैंण) पहुंचे। कल से गैरसैंण में उत्तराखण्ड विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरूआत होगी, विधानसभा के मॉनसून सत्र में भाग लेने के लिए सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक गैरसैंण पहुंच गए हैं।  

विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने विधानसभा परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

भराड़ीसैण विधानसभा परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर प्रभारी सचिव विधानसभा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।


आपको बता दें कि विधानसभा का मॉनसून सत्र 19 अगस्त से 22 अगस्त तक गैरसैंण में आहूत किया किया जाएगा।  

#MonsoonsessionUttarakhand,#Gairsain,,,