देहरादून(हिल न्यूज लाइव): भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उत्तराखंड के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज के के साथ होने की संभावना जताई है।
राज्य के देहरादून , बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है।
जनपद बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी एवं उत्तरकाशी में कई जगह भारी बारिश से बाढ़ के खतरे के पूर्वानुमान के तहत उत्तराखण्ड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से संबंधित जिलों के डीएम को सावधानी बरतने के संबंध में पत्र जारी किया गया है।
यह अनुमान 17 अगस्त से 24 घंटों के लिए जारी किया गया है वहीं राज्यभर में 22 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है।



