देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 में आज 24 जुलाई को अपराह्न 4 बजे तक 55.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। विदित हो कि सुबह 10 बजे तक 11.72 प्रतिशत, 12 बजे तक 27 प्रतिशत और दोपहर 2 बजे तक 41.87% प्रतिशत मतदान हुआ है।
#panchayatchunavuttarakhand2025,,



