अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, सीएम धामी ने यात्रियों के असमय निधन पर अत्यंत दुःख व्यक्त किया.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में कई यात्रियों के असमय निधन पर अत्यंत दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। 

मुख्यमंत्री ने इस हृदय विदारक हादसे में दिवंगत यात्रियों, मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों एवं क्रू मेंबर्स के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।