केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रस्थान पर उन्हें चारों धामों का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ के मिलेट्स उत्पाद भी भेंट किए। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पर केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह का उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।